बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने कहा कि बना लाइसेंस लिये प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी। पूजा समिति हो या शिक्षण संस्थान, सभी को लाइसेंस लेना होगा। डीजे पर प्रतिबंध है। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिंह ने कहा विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...