लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता शहर में पालतू कुत्तों के लाइसेंस और रैबीज टीकाकरण नियमों के पालन को लेकर नगर निगम लखनऊ ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह जोन-4 अंतर्गत गोमतीनगर के विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना लाइसेंस श्वान पालने वाले 6 लोग व उनके कुत्ते पकड़े गए। जिनसे कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही मौके पर ही 6 नए लाइसेंस जारी किए गए। एक पग नस्ल के कुत्ते को अस्थायी रूप से जब्त किया गया, जिसे निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद छोड़ा गया। इस तरह कुल 36 हजार रुपये नगर निगम कोष में जमा हुए। नगर निगम के अनुसार शहर में लगभग 10 हजार पालतू कुत्ते पंजीकृत या अपंजीकृत अवस्था में हैं। सार्वजनिक सुरक्षा, स्वच्छता और रैबीज जैसी घातक बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से...