दरभंगा, फरवरी 12 -- लहेरियासराय। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक निजी नर्सिंग होम में बिना लाइसेंस के चला रहे अवैध दवा की दुकान में बुधवार को छापेमारी की है। इस दौरान भारी मात्रा में दवा जब्त की गई है। सहायक औषधि नियंत्रक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा लोक शिकायत में परिवार दायर किया गया था। इसी आलोक में सिविल सर्जन को कार्रवाई करने के लिये कहा गया था। सिविल सर्जन के आदेश पर छापेमारी की गई। इसमें पाया गया कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज स्थित न्यू संजीवनी हॉस्पिटल में बिना लाइसेंस के दवा की दुकान चलायी जा रही थी। जो अमन मेडिकल हॉल के नाम से था। कार्रवाई करते हुए दवा दुकान से कुल 67 प्रकार की दवा जब्त की गई। इसमें एक दवा का नमूना जांच के लिए लिया गया। दुकान संचालक का नाम नमन कुमार ठाकुर बताया गया है। छापेमारी टीम में ...