सुल्तानपुर, जनवरी 29 -- भदैया। प्रतापगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर गांव निवासी बजरंगी चौहान पर बिना लाइसेंस अवैध आरा मशीन संचालित करने का भी आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि वह वर्षों से लकड़ी कटान और अवैध आरा मशीन संचालन में संलिप्त है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी सौरभ यादव ने बताया कि पूर्व में शिकायत मिलने पर आरा मशीन बंद कराई गई थी। यदि पुनः संचालन की पुष्टि होती है तो तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...