वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। तुलसीघाट पर सोमवार की नाव दुर्घटना से भी नाविकों ने सबक नहीं लिया। मंगलवार को भी मानकों की अनदेखी करते हुए गंगा में नावों का संचालन होता रहा। हालांकि जल पुलिस ने सतर्कता बरती और बिना लाइफ जैकेट के सवारी बैठाने पर एक नाव को सीज कर दिया। दो अन्य को हिदायत दी गई। वहीं एडीसीपी काशी जोन ने नाविकों के साथ बैठक कर सुरक्षा मानकों के पालन का आह्वान किया और चेतावनी भी दी। तुलसीघाट के सामने महज 24 घंटे पहले हुए हादसे में पांच पर्यटकों की जान पर बन आई थी। हालांकि समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। मंगलवार को गंगा में जल पुलिस की सक्रियता दिखी। प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने रविदास घाट से नमो घाट तक भ्रमण कर सुरक्षित नाव संचालन की हिदायत नाविकों को दी। इस दौरान तुलसीघाट के समीप एक बोट पर 12 लोग सवार थे...