रामगढ़, मार्च 6 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। इतिहास गवाह है आज तक बिना लड़े कभी किसी को अपना अधिकार नहीं मिला है। आपको भी सीसीएल प्रबंधन से अपना अधिकार चाहिए तो लड़ाई लड़नी होगी। उक्त बातें गुरुवार को बसंतपुर में सर्वदलीय विस्थापित संघर्ष समिति के तत्वाधान में आयोजित विस्थापित जन अक्रोश सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कही। उन्होंने कहा कि आपकी आवाज बन कर इस मुद्धे को राज्यसभा के पटल पर रखने का काम करुंगा। आप सभी ग्रामीण डटे रहिए और अपने अधिकार के लिए लड़ते रहिए। सभा को पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, झामुमो के केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, मांडू प्रमुख चंद्रमणी देवी, जिप सदस्य भोला तुरी, खुशिलाल महतो, मुखिया सरिता देवी, पंसस विशनु करमाली, उप मुखिया नरेश महतो, अकल उरांव, बलभद्र दास, उमेश भोक्ता, राजलाल महतो, राजू महतो, ...