जमशेदपुर, मार्च 6 -- शहर में दो-दो नए फ्लाई ओवर का निर्माण किया जा रहा हैं। रात के समय बिना रोशनी के ही निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसके कारण दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। एनएच-33 और डिमना रोड में रात में वाहनों का चलना खतरनाक हो गया है। निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। डिमना रोड के बीचोबीच टिनशेड से घेरकर फ्लाई ओवर का निर्माण जारी है। कई जगहों पर डिवाइडर बंद कर दिए गए हैं। रोशानी नहीं होने के कारण वाहन चालक अचानक यू-टर्न लेते हैं और सीधे टिनशेड या रोधक से टकरा जाते हैं। इसी तरह एनएच-33 पर पारडीह से लेकर डिमना चौक तक के अधिकतर कट बंद कर दिए गए हैं। इससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। पिछले दो महीने में दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। वहीं, एनएच पर दो लोगों की मौत भी हो गई है। इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.