हमीरपुर, नवम्बर 16 -- खनन का खेल 0 इस जुर्माने से खनन विभाग खुद को अवैध खनन से कर लेता है बेदाग 0 खदानों में काटे जाते हैं कच्चे टोकन, ट्रकों की निकासी के दौरान होते जमा फोटो नंबर 28- जनपद की खदानों में मौरंग से लोड होते ट्रक। हमीरपुर, संवाददाता। अवैध मौरंग खनन के खेल में बड़े-बड़े दांव चले जाते हैं। जनपद में प्रतिदिन किसी न किसी थानाक्षेत्र में बगैर रॉयल्टी के मौरंग-गिट्टी की ढुलाई करते हुए ट्रकों की धरपकड़ होती है। इसके बाद खनन विभाग इन ट्रकों पर इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (आईएसटीपी) जुर्माना भी ठोंकता है। जिसमें ट्रक मालिक को पांच से लेकर सात हजार रुपए का और दंड लग जाता है। इस जुर्माने का सीधा मतलब होता है कि ट्रकों में लदा माल बाहरी प्रदेश से रॉयल्टी पर्ची के बगैर निकाला जा रहा था। जबकि इन ट्रकों की लोडिंग जनपद में ही रही है। लेकिन इस जुर्म...