विकासनगर, जून 6 -- आम जनता को बिना मीटर रीडिंग के बिजली के बिल थमाए जा रहे हैं। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा लगातार कई क्षेत्रों में बिना रीडिंग के मनमाने बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने सेलाकुई स्थित उपखंड कार्यालय का घेराव कर यूपीसीएल की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को ज्ञापन सौंप कर जल्द व्यवस्थाओं में सुधार लाने की मांग की है। घेराव कर रहे लोगों ने कहा कि क्षेत्र में मीटर रीडिंग लेने वाले कर्मचारी कई माह से नदारद हैं, बिना रीडिंग के फर्जी तरीके से बिल जारी किए जा रहे हैं। कहा कि अब दो माह के बजाय हर माह बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसके साथ ही बिजली की दरों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.