रुद्रपुर, दिसम्बर 17 -- रुद्रपुर। कोहरे के मौसम में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग द्वारा वाहनों पर लाल कपड़ा और रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे हैं, वहीं बिना रिफ्लेक्टर चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी ने बताया कि सचल दल लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। 15 दिसंबर तक बिना रिफ्लेक्टर चल रहे 52 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बिना रिफ्लेक्टर और फॉग लाइट के वाहन चलाने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह, सहायक निरीक्षक वीरेंद्र जोशी, परिवहन आरक्षी राकेश, विनोद, तनुजा तथा पीआरडी चालक दिलशाद शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...