उरई, फरवरी 8 -- उरई। अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा की मंडल स्तरीय बैठक में संगठनात्मक समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न जगहों से आए लोगों ने संगठन मजबूती के सुझाव रखे। समाज के लोगों से बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ ही राजनैतिक भागीदारी बनाए जाने पर जोर दिया गया। अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा की अध्यक्षता व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान के विशिष्ट आतिथि में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विश्व विद्यालय अनुदान आयोग, जातिगत आरक्षण सहित वाल्मीकि समाज की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करते हुए अपने विचार रखे। कहा कि राजनैतिक हिस्सेदारी के बिना समाज का भला होने वाला नहीं है। इसके लिए सभी को एकजुटता होकर समाज करने की जरुरत है। उन्होंने समाज के लोगों से आहवान किया कि वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं। समाज के वरिष्ठ नेता सं...