कुशीनगर, दिसम्बर 24 -- तमकुहीराज, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम के निर्देश पर अवैध अस्पतालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नोडल अधिकारी डा.आरके गुप्ता की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तमकुहीराज कस्बे में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे दो निजी अस्पतालों को सील कर संचालकों को नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से कस्बे में अवैध रूप संचालित हो रहे निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डा.आरके गुप्ता की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएचसी तमकुहीराज पहुंची। जहां टीम ने तमकुहीराज कस्बे में संचालित हो रहे रजिस्टर्ड एवं रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रियाधीन निजी अस्पतालों की सूची का अवलोकन सीएचसी अधीक्षक डा. हिमांशु कुमार की मौजूदगी में करने के बाद बिना रजिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.