हाथरस, जनवरी 31 -- हाथरस। नगर पालिका परिषद सीमा क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन और पंजीकरण के चलने वाले ई-रिक्शा चालक पर कार्रवाई किए जाने को लेकर नगर पालिका परिषद ने अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को पहले दिन चलाए गए अभियान के दौरान 30 ऐसे ई-रिक्शा चालक को पकड़ा जो बिना रजिस्टेशन, पंजीकरण के अलग-अलग रूट पर चल रहे थे। पकड़े गए ई-रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन और पंजीकरण किए जाने की कार्रवाई किए जाने के बाद जाने दिया। नगर पालिका परिषद सीमा क्षेत्र में चलने वाले सवारी वाले ई-रिक्शा और माल वाहक ई-रिक्शाओं का नगर पालिका द्वारा निर्धारित शुल्क लेकर रजिस्ट्रेशन और पंजीकरण किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन और पंजीकरण कराए जाने के बाद ई-रिक्शाओं को चलने के लिए निर्धारित रूट तय किए जा रहे हैं। नगर पालिका द्वारा निर्धारित रूट पर ही ई-रिक्शा चल सकें। लेकिन इसके बाद भी...