भदोही, फरवरी 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जीटी रोड, नगर एवं आसपास होटल एवं वोओ बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे हैं। इसका खुलासा जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी में सामने आया है। नगर में संचालित कुछ होटलों में न तो नगर पालिका का वैध पंजीकरण है और न ही अग्निशमन, प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यटन विभाग से आवश्यक अनुमतियां ली गई हैं। इसके बावजूद ये होटल खुलेआम व्यवसाय कर रहे हैं। कुछ होटलों पर यह भी आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे सामाजिक और कानून-व्यवस्था से जुड़े खतरे उत्पन्न हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन प्रशासन की ओर से केवल औपचारिक आश्वासन ही मिले। न तो जांच की गई और न ही अवैध रूप से संचालित होटलों को सील किया गया। इससे यह ...