मुंगेर, जनवरी 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। एसपी के आदेश पर आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने जहां शहर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, वहीं बिना रजिस्ट्रर्ड ई-रिक्शा चालकों को भी हड़काया। एसएचओ पंकज कुमार पासवान के नेतृत्व में वाहन जांच दल की अगुवाई में एसआई प्रगति कुमारी ने की। उन्होंने बताया कि शहर में 70 प्रतिशत ई-रिक्शा बिना नंबर प्लेट की ही सड़कों पर दौड़ रही है। किसी का नंबर प्लेट है भी तो इंश्योरेंस फेल है। इसके अलावा कई ऐसे चालक है, जिनके पास कोई लाइसेंस नहीं है। ऐसे ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन पहिया वाहन चालकों के कारण शहर में काफी जाम की स्थिति बन जाती है। उसपर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की भी जा रही है। अब न सिर्फ जुर्माना वसूला जाएगा, बल्कि बिना नंबर प्लेट वाले ई-रिक्शा को जब्त कर कार्रवाई भी की जा...