हजारीबाग, मई 30 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। चानो निवासी ध्रुव सिंह की पुश्तैनी ज़मीन पर ज़िला औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (ज़ियाडा) द्वारा बिना मुआवज़ा तय किए जबरन कब्ज़ा किए जाने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह और सदर प्रखंड उप प्रमुख रविकांत सिंह ने संयुक्त रुप से विरोध किया। नेताओं ने बताया कि पीड़ित की ज़मीन विधिवत रूप से उसकी माता के नाम पर दर्ज है। फिर भी ज़ियाडा ने बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के कब्ज़ा कर लिया। मामला न्यायालय में विचाराधीन है और झारखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि मुआवज़ा तय किए बिना कोई कार्रवाई न की जाए, फिर भी आदेश की अनदेखी हो रही है। वहीं रविकांत सिंह ने इसे लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला करार दिया। परिवार का आरोप है कि उन्हें धमकाया जा रहा है और उनके घर का रास्ता बंद कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.