अलीगढ़, जुलाई 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलेभर के खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने विकास खंडों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 41 ऐसे निजी स्कूल चिह्नित किए गए जो बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे। इन स्कूलों पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जुर्माना राजकोष में जमा करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने साफ किया है कि यदि तय समय में जुर्माना नहीं जमा हुआ तो इसकी वसूली भू-राजस्व की भांति की जाएगी। इसके अलावा नोटिस प्राप्ति के 30 दिन के अंदर संबंधित स्कूलों को बंद कर शपथ पत्र देना होगा कि कक्षाएं बंद कर दी गई हैं और विद्यार्थियों का नामांकन निकटतम परिषदीय विद्यालयों में करा दिया गया है। बीएसए ने चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.