महाराजगंज, मई 2 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने गुरुवार को मदरसों की जांच की। इसमें छह मदरसे बिना मान्यता के चलते मिले। इस पर उन्हें नोटिस देकर बंद करने का निर्देश दिया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि मदरसा इस्लाहुल मुसलमीन जमुहाना झिंगटी, मदरसा गौसिया रिजविया अहले सुन्नत जियाउल उलूम पड़ौली, मदरसा अरबिया उलूम अरजी महुअवा, मदरसा अरबिहया मोहम्द मिस बाहुल उलूम परसा मलिक, मकतब तालीमी कुरान बगहा, मदरसा यार अलविया अहले सुन्नत फैजुल उलू खैरहवा दुबे झिंगटी के निरीक्षण में ये सभी मदरसे बिना मान्यता के मिले हैं। इन सभी को नोटिस देकर बंद करने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.