हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मंडी समिति सचल दल ने सोमवार को बिना वैध प्रपत्र के चावल ले जा रहे वाहन का 50 हजार रुपये का चालान काटा। जुर्माना और मंडी शुल्क जमा करने के बाद वाहन को छोड़ा गया। सोमवार सुबह मंडी सचल दल बरेली रोड में चैकिंग कर रहा था। इस दौरान एक वाहन तेजी से मंडी बाईपास की ओर जाने लगा। टीम की ओर से वाहन को रोके जाने पर उसमें सौ कट्टे चावल के लदे पाए गए। इसे तिरपाल से ढका गया था। इसके मंडी प्रपत्र मांगे जाने पर चालक नहीं दिखा सका। इस पर मंडी सचिव की संस्तुति पर 50 हजार रूपये का चालान किया गया। जुर्माने की रकम, 3 हजार मंडी शुल्क और 750 रूपये विकास शुल्क जमा करने के बाद वाहन को छोड़ा गया। सचल दल में संतोष कुमार सिंह, भुवन गोस्वामी, ललित मोहन पाठक सहित मंडी कार्मिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...