जमशेदपुर, अगस्त 23 -- पटमदा: मध्य विद्यालय से उत्क्रमित उच्च विद्यालय बने 14 वर्ष बीत गए लेकिन उसके नाम पर एक भी भवन नसीब नहीं हुई, पुराने जर्जर भवन में ही बैठने को विवश हैं विद्यार्थी। यह हाल है पटमदा प्रखंड अंतर्गत गोबरघुसी गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का। 2011 में इसे मध्य विद्यालय से उच्च विद्यालय का दर्जा हासिल हुआ था। लेकिन विडंबना यह है कि यहां के सैकड़ों विद्यार्थियों को जर्जर और पुराने भवनों में बैठकर पढ़ाई करना पड़ता है। खासकर बरसात के दिनों में तो स्थिति बदतर हो जाती है। अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजना नहीं चाहते हैं। उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता हमेशा बनी रहती है। मध्य विद्यालय के भवन में ही माध्यमिक कक्षाओं का संचालन हो रहा है। इसका खामियाजा प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.