दुमका, फरवरी 9 -- रामगढ़ प्रखंड के ग्राम ठाड़ी में मां भगवती के जागरण कार्यक्रम के तीसरे दिन चाहूं ओर भक्तिमय का माहौल बना हुआ है। सुबह छह बजे से मां भगवती के भक्तों के द्वारा माता भगवती को भोग देने का सिलसिला रात ग्यारह बजे तक लगा रहता हैं। इसी क्रम में शाम छह बजे से मां भगवती के प्रांगण में सत्संग प्रेमी के द्वारा सत्संग का प्रवचन सात बजे तक चलता है। फिर सात बजे से स्थानीय लोगों के मां के द्वार में भजन संध्या का सुंदर सुंदर भजनों के साथ भक्तों को मोह रहे हैं। फिर हर दिन की भांति करीब रात्रि आठ बजे से मुलगायन के रूप में आसनसोल से आए हुए पंडित निरंजन ठाकुर के द्वारा माता भगवती गान का शुभारंभ किया जाता हैं। पंडित निरंजन के द्वारा देवखंड लीला को समाप्त करने के दौरान ठाकुर बताते हैं कि माता गौरी बड़ी हो गईं हैं। माता गौरी के शादी की चिंता हो...