नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम ने नागरिकों से संपत्ति कर जमा करने की अपील की है। निगम के अनुसार संपत्ति कर निपटान योजना (सुनियो) के तहत 28 फरवरी तक वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 और पिछले पांच वित्त वर्षों 2020-21 से 2024-25 तक के मूल संपत्ति कर का बिना ब्याज और जुर्माने के भुगतान कर सकते हैं। करदाता निगम की वेबसाइट mcdonline.nic.in पर जाकर भी अपने संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...