रांची, जनवरी 30 -- चान्हो, प्रतिनिधि। शहीद वीर बुधू भगत इंटर कॉलेज, चान्हो में शुक्रवार को आयोजित शासी निकाय की बैठक उस समय हंगामे में बदल गई जब कॉलेज में लंबे समय से चली आ रही वित्तीय और शैक्षणिक अनियमितताओं के मामले सामने आए। बैठक में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) विनय कुमार तथा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुशील मिंज कॉलेज के आय-व्यय का संतोषजनक विवरण प्रस्तुत करने में असफल रहे, जिससे वित्तीय गड़बड़ियों की आशंका और प्रबल हो गई। इसी दौरान यह भी उजागर हुआ कि डॉ मिंज के पास बीएड की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता नहीं है, इसके बावजूद वे लगभग 15 साल से प्राचार्य पद पर बने हैं, जो कॉलेज संचालन से जुड़े नियमों और मानकों का स्पष...