सीतापुर, अप्रैल 17 -- पैंतेपुर, संवाददाता। शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा को लेकर लाख दावे करे, मगर इनकी हकीकत विकास खंड महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय बांकरपुर का विद्यालय बयां कर रहा है। जहां सुरक्षा में सबसे अहम विद्यालय की बाउंड्री ही नहीं है। ऐसा नहीं कि अफसरों को इसका पता नहीं है। बाउंड्री न होने के चलते बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ लगातार चल रहा है। विकासखंड महमूदाबाद क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं है। बेपरवाही का आलम यह है कि खेतों और सड़क के किनारे स्थित स्कूल की अब तक बाउंड्री भी नहीं कराई गई है। बड़ा सवाल यह है कि स्कूल की छुट्टी या मध्यावकाश के समय बाउंड्री विहीन विद्यालय में खेलते-खेलते बच्चे की सुरक्षा अगर खतरे में पड़ जाय तो जिम्मेदार कौन होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.