लखनऊ, सितम्बर 5 -- लखनऊ। बिना बताए बस का संचालन रद्द कर दिया गया। अब यात्रियों को टिकट के रिफंड कर इंतजार है। इसकी शिकायत यात्री ने लखनऊ मुख्यालय में दर्ज कराई है। टिकट का पैसा वापस करवाने का अनुरोध किया। यात्री अरुण कुमार त्रिपाठी ने शिकायत में बताया कि दो सितंबर को आगरा आईएसबीटी से आलमबाग के लिए जनरथ बस में टिकट बुक किया था। अलीगढ़ डिपो की बस को आगरा से रात नौ बजे चलकर रात 02:45 बजे आलमबाग बस अड्डा पहुंचना था। आगरा से आलमबाग के लिए उन्होंने इस बस में ऑनलाइन एक सीट बुक करायी। बस पकड़ने के लिए वह निर्धारित समय पर आगरा बस अड्डा पहुंचे तो वहां बस नहीं थी। काउंटर से पता चला कि बस को रद्द कर दिया गया है। टिकट रिफंड की बात पर ऑनलाइन प्रोसेस करने को कहा गया। शुक्रवार तक रिफंड नहीं मिला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...