कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर। प्रेमी से मिलने के लिए घर से निकली युवती को जीआरपी ने सेंट्रल स्टेशन पर पकड़कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वह सेंट्रल स्टेशन पर भटक रही थी। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर, यात्री प्रतीक्षालय पर गश्त कर रहे थे। तभी प्लेटफॉर्म नंबर- 1 व 10 के बीच कोई 20 साल की एक युवती अकेली बैठी मिली। आशंका पर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह भानपुर, वाराणसी की रहने वाली है और घर से भागकर आई है। इस पर महिला कांस्टेबल के साथ उसे थाने लाया गया। परिजनों को कॉलकर सूचना दी गई। पूछताछ में बताया कि वह भानपुर, वाराणसी की रहने वाली है और कानपुर अपने प्रेमी से मिलने आना चाहती थी। जानकारी होने पर पिता ने डांट दिया था तो वह बिना बताए घर से आ गई। मंगलवार...