कन्नौज, जनवरी 3 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में सांस चलने पर मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, लेकिन उपचार के बीच में ही मरीज के परिजन बिना बताए उसे वहां से लेकर चले गए। जिससे मरीज की खोजबीन शुरू हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को कर दी गई है। शनिवार को कल्याणपुर गांव निवासी विनोद कुमार का पुत्र बांकेलाल (35) को सांस की तकलीफ के रूप में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया था। उपचार के बीच में ही परिजन उसे कहीं लेकर चले गए। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। जिसपर मेडिकल प्रशासन ने उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दे दी। सीएमएस ने बताया कि मरीज की सारी जिम्मेदारी उनके परिजनों की होगी। पुलिस मरीज का पता लगा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...