लोहरदगा, जनवरी 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। आगामी मकर संक्राति त्योहार को देखते हुए शुक्रवार को लोहरदगा जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा मोईन अख्तर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी अभियान-सह-औचक निरीक्षण किया गया। इसमें पावरगंज चौक के आस-पास अस्थायी दुकानों में बेचे जा रहे तिल से निर्मित विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्रियों की जांच की गयी। इस क्रम में भगन साव तिलकुट भण्डार, शिव शक्ति तिलकुट भण्डार और श्रीराम तिलकुट भण्डार से सादा तिल, गुड़ तिलकुट, तिल लड्डू चिक्कि आदि का वैधानिक नमूना संग्रह किया गया। थाना चौक स्थित में फसफस स्टोर, सुधीर कुमार साहु की दुकान से काला और सफेद तिल का वैधानिक नमूना संग्रह किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि उपरोक्त खाद्य सामग्रियों में तिल और गुड़ की गुणवता के साथ गुड़ में रसायनिक रंगों का मिलावट की जांच की जायेग...