रायबरेली, फरवरी 23 -- रायबरेली संवाददाता। स्कूली वाहनों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार से स्कूल वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान तीन स्कूली वाहनों को बगैर फिटनेस के चलते पाए जाने पर सीज किया गया है। एआरटीओ प्रर्वतन उमेश कटियार ने बताया कि डीह थाने में दो स्कूली वाहनों को बच्चों को घर छोड़ने के बाद बंद किया गया। इन वाहनों की फिटनेस समाप्त पाई गई। इसके साथ में एक निजी वैन को बच्चों को स्कूल ले जाने का कार्य करते पाए जाने पर बंद किया गया है। जबकि दो स्कूली वाहनों को बच्चों को ओवरलोड ले जाने पर चालान करके छोड़ दिया गया। एआरटीओ प्रर्वतन ने सभी स्कूलों के संचालको से कहा है कि अपने वाहनों के कागजात दुरूस्त कराने के बाद ही संचालित करें। इसके साथ में 14 चार पहिया वाहनों...