वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मैदागिन उपकेंद्र के अवर अभियंता की ओर से स्थायी विद्युत विच्छेदन (पीडी) न किए जाने के प्रकरण में नया खुलासा हुआ है। अभियंता कनेक्शन की पीडी किए बिना ही मीटर निकाल ले गए। गंभीर बात यह है कि विभाग के अभिलेखों लापता मीटर का जिक्र नहीं है। जबकि, पीड़ित शिवनाथ यादव ने जांच टीम को बताया था कि बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर ले गए थे। मीटर लापता होने की बात का पता चलने के बाद भी मछोदरी डिविजन के अभियंता मौन साधे हुए हैं। मैदागिन उपकेंद्र के एसडीओ भानु प्रताप सिंह प्रकरण की जांच कर रहे हैं। वहीं, दस दिन बाद भी पीडी की रिपोर्ट लगाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने वाले जेई के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया। बता दें कि रामजी यादव के नाम से विद्युत कनेक्शन था। इस पर वर्तमान में छह लाख रुपये का बिल बकाया दिखा रहा...