नई दिल्ली, जून 19 -- अब फेसबुक यूजर्स के लिए अकाउंट में लॉगिन करना पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है। मेटा ने अपने फेसबुक ऐप (Android और iOS दोनों) पर नया Passkey लॉगिन फीचर लॉन्च कर दिया है, जिससे यूजर्स बिना पासवर्ड के भी अपने अकाउंट में फिंगरप्रिंट, फेस या PIN के जरिए लॉगिन कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो बार-बार पासवर्ड भूल जाते हैं या ओटीपी से लॉगिन नहीं करना चाहते।क्या है Passkey और कैसे करता है काम? Passkey एक नई डिजिटल लॉगिन टेक्नोलॉजी है जिसे FIDO Alliance ने डिवेलप किया है। इसके जरिए हर यूजर के लिए एक यूनिक डिजिटल 'पासकी' जनरेट होती है, जो सिर्फ आपके डिवाइस पर सेव रहती है। जब भी आप फेसबुक खोलते हैं, ऐप आपसे पासवर्ड के बजाय फिंगरप्रिंट, फेस या PIN से पहचान लेता है। इसका मतलब यह हुआ कि अब आपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.