लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ। लखनऊ से पाटलीपुत्र के बीच चलने वाली पाटलीपुत्र एक्सप्रेस शनिवार को जब लखनऊ से रवाना हुई तो इसकी एसी थर्ड बोगी बी-2 में पानी ही नहीं था। परेशान यात्री ने इसकी शिकायत रेलवे को एक्स पर की। डीआरएम ने समस्या का निदान शीघ्र कराने की बात कही। लखनऊ-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस से पाटलीपुत्र तक की यात्रा कर रहे मुजाहिद असहान ने एक्स पर रेल मंत्रालय को टैग करते हुए शिकायत पोस्ट की है। बताया कि बी-2 बोगी में उनकी सीट नंबर 5 और 6 है। लखनऊ से ट्रेन चली है पर इसके वॉशरूम और वॉशबेसिन में पानी ही नहीं है। पानी न होने के कारण वॉशरूम भी काफी गंदा है, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। कोच अटेंडेंट सुन नहीं रहा है। जवाब में डीआरएम के एक्स हैंडल से बताया कि समस्या के निदान के लिए संबंधित स्टाफ को बोल दिया गया है। मौर्य एक्सप्रेस क...