हल्द्वानी, फरवरी 5 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल जिले में नशीली कफ सिरप और एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए औषधि प्रशासन ने गुरुवार को हल्द्वानी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे दवा बेचने पर लाइसेंस निरस्तीकरण सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट के नेतृत्व में पांच थोक और छह खुदरा मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया कि कई दुकानों में दवाओं के रिकॉर्ड रखने में लापरवाही की आशंका है, जिस पर संचालकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। सभी एंटीबायोटिक और अन्य दवाएं केवल पंजीकृत चिकित्सक की सलाह पर ही बेचने, प्रत्येक बिक्री पर कैश मेमो जारी करने और स्टॉक रजिस्टर रखने को अनिवार्य किया गया। सा...