अररिया, दिसम्बर 9 -- अररिया। अररिया कॉलेज अररिया के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के सभी छात्र-छात्राएं परिचय -पत्र के साथ ही कॉलेज में प्रवेश करें । यह निर्देश प्रधानाचार्य प्रो (डॉ.) आरडी पासवान ने जारी किया है। ध्यातव्य हो कि वर्तमान में स्नातकोत्तर की सीआईए परीक्षा संचालित है तथा उसके बाद स्नातक की सीआईए परीक्षा होने वाली है। इस कारण प्रधानाचार्य ने सख्त निर्देश जारी कर कहा है कि सभी छात्र-छात्राएं कालेज में परिचय- पत्र के साथ ही प्रवेश करेंगे। बिना परिचय-पत्र वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश कॉलेज कैंपस में नहीं किया जाएगा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...