मऊ, दिसम्बर 16 -- मऊ, संवाददाता। वरिष्ठ खनन इंस्पेक्टर पीआर आहा ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के बढ़ुवा गोदाम के पास से बिना परमिट के मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। सरायलखंसी थाने के माध्यम से ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है। वहीं दोहरीघाट के पास से दो ओवरलोड ट्रक बिना प्रपत्र और ओवरलोडिंग का पाया गया। वरिष्ठ खनन इंस्पेक्टर ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। साथ ही साथ उन्होंने भट्ठा मालिकों जिन्होंने रायल्टी नहीं जमा किया है, उन्हें समय से रायल्टी जमा करने आह्वान किया। वहीं परमिट नियमों को लेकर सदर तहसील के अलावा अलग-अलग स्थानों के सात भट्ठा स्वामियों को नोटिस भी जारी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...