लखीमपुरखीरी, फरवरी 8 -- क्रय केन्द्रों से चीनी मिलों तक गन्ना ढुलाई का ठेका लेने वाले ठेकेदारों की मनमानी से बिना परमिट, फिटनेस ओवरलोड व ओवरआइट गन्ना भरकर ट्रक सड़कों पर दौड़ रहे हैं। आएदिन इनसे हादसे होते रहते हैं। पुलिस व परिवहन विभाग वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाईकी जाती है इसके बाद भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। एआरटीओ ने बिना परमिट फिटनेस के तीन ट्रकों को सीज किया। एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने बताया कि शनिवार को सिसैया खमरिया व रामापुर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान गन्ना भरकर चीनी मिल जा रहे तीन ट्रकों को रुकवाकर जब जांच की गई तो पता चला कि इन ट्रकों की फिटनेस व परमिट खत्म हो चुकी है। टैक्स भी नहीं जमा है। इसके बाद भी गन्ना ढोया जा रहा है। एआरटीओ ने बताया कि तीना ट्रकों को सीज कर दिया गया है। इसके अलाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.