प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 31 -- - प्रतापगढ़, संवाददाता। बिना परमिट दिल्ली से सवारी लेकर जौनपुर जा रही लग्जरी बस परिवहन विभाग के सिपाहियों ने सुखपालनगर में रोकने का प्रयास तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। एक किमी दौड़ाकर सिपाहियों ने बस रोकवा ली। जांच में अभिलेख आधे अधूरे मिलने पर पर सीज कर रोडवेज बस अड्डे सुपुर्द कर दिया। किराया वापस नहीं करने पर यात्री हंगामा करने लगे, फिलहाल एआरटीओ के दबाव बनाने पर बस कंडक्टर ने यात्रियों के लिए रोडवेज बस रिजर्व कर उन्हें जौनपुर के लिए रवाना किया। बुधवार सुबह करीब नौ बजे एआरटीओ प्रवर्तन दिलीप कुमार गुप्ता सुखपालनगर में सिपाहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच लालगंज की ओर से आ रही लग्जरी बस रोकवाने का प्रयास किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। सिपाहियों ने वाहन पीछे लगा दिया और करीब एक किमी दूर जाने पर बस रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.