औरंगाबाद, फरवरी 24 -- जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में औरंगाबाद से पटना के बीच अवैध रूप से परिचालित ट्रैवलर और अन्य वाहनों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दानी बिगहा से बिना परमिट संचालित तीन ट्रैवलर पकड़े गए। वहीं एक बस बिना बीमा और फिटनेस के परिचालन करते हुए मिली। इन चारों वाहनों पर कुल 80 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एडीटीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के आदेश पर यह अभियान चलाया गया है और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिना परमिट, बीमा और फिटनेस के सवारी ढोने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग सतर्क है। अभियान में एमवीआई सुजीता कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक हितेश कुमार, गौरव कुमार, आशा कुमारी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.