इटावा औरैया, फरवरी 13 -- इटावा, संवाददाता। बिना परमिट दौड़ रही परिवहन निगम से अनुबंधित बेवर डिपो की एक रोडवेज बस को यातायात पुलिस ने पकड़कर सीज कर दिया। बस चालक अपना ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। कार्रवाई के दौरान बस पर 17,500 रुपये का चालान किया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड स्थित चौधरी पेट्रोल पंप के पास चालक बीच सड़क पर बस रोककर सवारियां चढ़ा-उतार रहा था, जिससे जाम की स्थिति बन गई। जाम की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी टीएसआई सूबेदार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक से बस को किनारे करने को कहा, लेकिन वह उनसे उलझ गया और बस हटाने से इनकार करने लगा। इसके बाद पुलिस ने मैनपुरी के थाना किशनी में कुसमरा निवासी अवनीश कुमार को हिरासत में लेकर बस के दस्तावेज मांगे। चालक न तो अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिखा पाया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.