बाराबंकी, जनवरी 27 -- रामनगर। रानीबाजार वन रेंज के तहत मड़ना गांव के बगल बिना परमिट एक शीशम की बाग कट गई थी। जिसमें 20 शीशम के पेड़ बताए गए थे। इस मामले की शिकायत उच्च अफसरों को हुई थी तो वन दरोगा सचिन पटेल व सिपाही तिलकराम मौके की जांच करने पहुंचे जहां 20 पेड़ कटे पाए गए। लकड़ी काटने वालों ने कुछ जड़े भी जला दी थीं कि पता न लगे। इस मामले में राजकुमार, प्रहलाद व देवेंद्र के खिलाफ 26 जनवरी को मुकामी थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...