फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने टीएसआई सतेंद्र कुमर के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इसमें एक डग्गामार बस पकड़ी गयी जिसमें 72 सवारियां ले जायी जा रही थीं। बस को सीज करते हुए उस पर 36 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा मैनपुरी जनपद मार्ग पर संचालित होने वाली एक बस को बिना परमिट मेरापुर से फर्रुखाबाद तक बारात ढोने के अभियोग में चालान किया गया। उस पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। एक ओवरलोड ट्रक भी पकड़ा गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि कार्रवाई में परिवहन विभाग ने 1 लाख 13 हजार का जुर्माना लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...