हरिद्वार, फरवरी 17 -- नगर निगम के निर्वाचित बोर्ड की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम चुनाव में वार्डों में वोट काटने को लेकर सहायक नगर आयुक्त से जवाब मांगा। इस पर भाजपा पार्षद लामबंद होकर इसका विरोध करने लगे। दोनों ओर से जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा और जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बीच बहुमत के आधार पर हाथ उठवाकर बिना पढ़े ही दस सेकंड में अड़तीस प्रस्तावों को पास कराकर मेयर समेत सभी भाजपा पार्षद बाहर निकल गए। इसका कांग्रेसी पार्षदों ने जमकर विरोध कर सभागार के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.