अमरोहा, जनवरी 2 -- मंडी धनौरा। क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को चिकित्साधीक्षक डॉ.राहुल कुमार व एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार स्थानीय शेरपुर रोड पर संचालित एक अस्पताल की बावत चिकित्साधीक्षक को शिकायत मिली थी कि अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित किया जा रहा है। 15 दिन पूर्व अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगे गए थे लेकिन तय समय बीतने के बाद भी संचालक आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। लिहाजा शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान भी अस्पताल का पंजीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए अस्पताल के आपरेशन थियेटर को सील कर दिया गया। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि संचालक अस्पताल के संचालन से जुड़ा कोई पंजीकर...