अमरोहा, जनवरी 4 -- आईजीआरएस पर हुई शिकायत के तहत क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित फर्जी क्लीनिक को चिकित्सा अधीक्षक डा. राहुल कुमार ने सील कर दिया। गांव पतेई ऐमन के ग्रामीणों ने आईजीआरएस पोर्टल पर क्षेत्र में चल रहे झोलाछाप के अवैध क्लीनिक की शिकायत की थी। इस पर करीब 15 दिन पहले क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी कर पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगे गए थे। निर्धारित समय बीतने के बाद भी संचालक आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाए। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक का निरीक्षण किया। जांच के दौरान क्लीनिक का कोई भी पंजीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डा. राहुल कुमार ने बताया कि क्लीनिक के संचालक कोई पंजीकरण नही दिखा पाए। जिस कारण क्लीनिक सील कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.