आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़। एसीएमओ डॉ. यूएस पांडेय ने गुरुवार को हरैया क्षेत्र में सोनोग्राफी सेंटरों की जांच की। बिना पंजीकरण चल रहे दो सोनोग्राफी सेंटर को सील कर दिया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने हरैया क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान जनता अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना पंजीकरण के संचालित होना पाया गया। मौके पर अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध थी, संचालन की स्थिति संदिग्ध पाई गई। निरीक्षण के समय कोई मरीज अथवा अधिकृत चिकित्सक उपस्थित नहीं था। अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया गया। इसके साथ ही शिवम सोनोग्राफी सेंटर की जांच की गयी। बिना पंजीकरण के सेंटर संचालित हो रहा था। कोई डॉक्टर भी नहीं था, टीम ने सोनोग्रामी सेंटर को सीज कर दिया। टीम में नायब तहसीलदार सगड़ी, स्वास्थ्य केंद्र हरैया के प्रभारी, सहायक धीरेंद्र शुक्ला, फार्मासि...