लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- गन्ना का बीज तैयार करने वाले पंजीकृत व अपंजीकृत किसानों के खेतों पर जाकर टीम ने जांच की। जांच में पता चला कि कई किसानों ने अस्वीकृत प्रजाति के गन्ना का बीज तैयार कर किसानों को बेचा जा रहा है। इस पर बीज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस जांच से बिना बिना पंजीकरण के बीज बिक्री करने वालों में हड़कम्प मचा है। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पंजीकृत व अपंजीकृत बीज गन्ना उत्पादक किसानों के खेतों पर जाकर स्वीकृत व अस्वीकृत गन्ना प्रजाति की जांच की गई। उप गन्ना आयुक्त लखनऊ आरडी द्विवेदी की अध्यक्षता में टीम में जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. सुजीत प्रताप सिंह कीट व रोग विशेषज्ञ, डॉ. एके तिवारी बीज गन्ना प्रभारी के अलावा ज्येष्ठ गन्ना...