बिजनौर, जनवरी 28 -- सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर में श्रम कानूनों की खुलेआम अनदेखी, बिना वेतन और बिना नोटिस कर्मचारियों को हटाने के आरोप में सेंटर के सभी कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों के अनुसार दूसरे दिन भी कोई हल नहीं निकला है। सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर के धरने पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि संस्थान प्रबंधन ने न तो कानूनी प्रक्रिया का पालन किया और न ही कर्मचारियों की मेहनत की कमाई यानी बकाया वेतन का भुगतान किया। स्टाफ ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए, दोषी प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा कर्मचारियों को उनका पूरा वेतन और न्याय दिलाया जाए। शोषित कर्मचारियों की सपोर्ट में पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव धीमान ने लड़ाई लड़ने की बात कही है। धरने पर मौजूद कर्मियों में मोहित पाल , गौरव सिंह, नबी...