बरेली, अक्टूबर 30 -- बरेली। ग्राम पंचायत बल्लिया में निर्माण कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितता बरतने, शासनादेशों का उल्लंघन कर बिना निर्माण कार्य कराए 31,04,771 रुपये की धनराशि निकालकर गबन करने में प्रधान विनोद कुमार गुप्ता वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों का प्रयोग करने से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बल्लिया में 27 जून 2025 से 23 अगस्त 2025 तक ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता और ग्राम पंचायत अधिकारी अजय कुमार ने संयुक्त रूप से पंचम और 15वें वित्त आयोग के अंर्तगत 23,64,722 रुपये सामग्री के रूप में, 7,73,580 रुपये श्रमांश के रूप में, 18000 रुपये पंचायत सहायक का मानदेय, 15000 ग्राम प्रधान के मानदेय और 531 रुपये स्टेशनरी भुगतान के मद में नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.