हरदोई, फरवरी 17 -- हरदोई। भरखनी विकास खंड की जमालपुर ग्राम पंचायत में बिना कार्य करवाए सरकारी धनराशि निकाले जाने के मामले में जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने फर्जी निर्माण कार्य दिखाकर धनराशि आहरित किए जाने के मामले की जांच के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई को नामित किया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि श्याम मोहन की शिकायत पर प्रधान एवं सचिव ग्राम पंचायत जमालपुर को नोटिस जारी की गई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर सोनू के मकान से मेन रोड तक नाली एवं खड़ंजा निर्माण की पत्रावलियां तलब की गई हैं। शिकायत में इन कार्यों को ही फर्जी कार्य दर्शाकर लगभग 1,09,167 रुपये की धनराशि निकाले जाने के आरोप लगाए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया इस प्रकरण की तकनीकी जांच के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.