अंबेडकर नगर, फरवरी 9 -- भीटी, संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नगहरा में सरस्वती हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर बगैर नवीनीकरण के संचालित है। संचालन में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका संदिग्ध है। पूर्व में शर्तों और नियमों का उल्लंघन किया जाना मिला था। जांच कर तीन दिन में आख्या सीएमओ ने मांगी थी। इस अस्पताल का 100 बेड का पंजीकरण 29 जून 2024 को हुआ था। उसकी वैधता 29 जून 2025 तक थी। वैधता समाप्त होने के बाद भी नवीनीकरण नहीं कराया गया है। फिर भी बेरोकटोक अस्पताल का संचालन हो रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय शैवाल ने बताया कि अस्पताल को सील करने की प्रक्रिया चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.